बेंगलुरु, 25 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अप्रैल को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 58,112 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ‘डबल इंजन’ सरकार सत्ता में लौटे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
करंदलाजे ने कहा, ‘‘इस प्रयास के तहत वह कार्यकर्ताओं से बात करेंगे ताकि उन्हें पार्टी के लिए (अधिक) काम करने के वास्ते प्रोत्साहित किया जा सके।’’
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.