नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैसकॉम के अगले चेयरपर्सन के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी को चुना गया है।
नैसकॉम ने मंगलवार को बयान में माहेश्वरी की अपने नए चेयरपर्सन के तौर पर नियुक्ति की घोषणा की। वह इस पद पर कृष्णन रामानुजम की जगह लेंगे। रामानुजम टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कारोबार एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं के अध्यक्ष हैं।
देश में सॉफ्टवेयर एवं आईटी सेवा कंपनियों के संगठन ने कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार को 2023-24 सत्र के लिए अपना वाइस चेयरपर्सन नियु्क्त किए जाने की भी जानकारी दी। अभी तक माहेश्वरी नैसकॉम के वाइस चेयरपर्सन का दायित्व निभा रहे थे।
इसके साथ ही नैसकॉम ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की। नई कार्यकारिणी में एक-तिहाई महिला सदस्यों को जगह दी गई हैं।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.