scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा होलिडेज के चेयरमैन अरुण नंदा सेवानिवृत्त होंगे

महिंद्रा होलिडेज के चेयरमैन अरुण नंदा सेवानिवृत्त होंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) के चेयरमैन और महिंद्रा समूह के एक प्रमुख सदस्य अरुण नंदा अपनी 50 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होंगे। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एमएचआरआईएल ने बयान में कहा कि नंदा ने निदेशक मंडल को सूचित किया है कि वह गैर-कार्यकारी भूमिकाओं के लिए आयु सीमा के अनुरूप पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। वह 25 जुलाई, 2023 को आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सेवानिवृत्त होंगे।

वह 1973 में कोलकाता में एक युवा लेखाकार के रूप में महिंद्रा समूह में शामिल हुए थे। 1976 में वह महिंद्रा सिंटर्ड प्रोडक्ट्स के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कंपनी सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पुणे चले गए।

इसके बाद 1986 में उन्हें अन्य पदों के साथ-साथ कंपनी सचिव और विधि प्रमुख के रूप में मूल कंपनी में भेज दिया गया।

नंदा ने 28 अगस्त, 1992 से 31 मार्च, 2010 तक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के रूप में और बाद में आठ अगस्त, 2014 तक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘‘अरुण नंदा कई दशकों से महिंद्रा समूह के साथ रहे हैं। समूह के आतिथ्य क्षेत्र में विविधीकरण में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई है।’’

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments