scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशओडिशा: पूर्व प्रेमिका के साथ अंतरंग लम्हों की तस्वीरें साझा करने पर युवक गिरफ्तार

ओडिशा: पूर्व प्रेमिका के साथ अंतरंग लम्हों की तस्वीरें साझा करने पर युवक गिरफ्तार

Text Size:

जाजपुर (ओडिशा), 25 अप्रैल (भाषा) ओडिशा में अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जाजपुर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने जेनापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह भद्रक जिले के बासुदेवपुर का निवासी है।

युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी दो साल पहले फेसबुक पर युवक से मुलाकात हुई थी और बाद में उनके बीच प्रेम हो गया। शिकायत के मुताबिक, वे पिछले साल पुरी गए थे और इस दौरान युवक ने अंतरंग लम्हों की कुछ तस्वीरें खींच ली थीं।

पुलिस ने बताया कि वे पिछले महीने अलग हो गए थे और युवती ने युवक के साथ सारे संपर्क खत्म कर दिए थे। हालांकि युवक ने युवती से संपर्क करने की काफी कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि इससे गुस्सा होकर युवक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा कर दिया जो बाद में वायरल हो गईं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को भद्रक जिले में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

भाषा नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments