scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा हॉलिडेज का चौथी तिमाही का मुनाफा साढ़े तीन गुना होकर 56.31 करोड़ रुपये पर

महिंद्रा हॉलिडेज का चौथी तिमाही का मुनाफा साढ़े तीन गुना होकर 56.31 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में साढ़े तीन गुना से अधिक होकर 56.31 करोड़ रुपये रहा।

एमएचआरआईएल ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 15.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आय भी आलोच्य अवधि में 542.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 711.61 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही में कुल खर्च 658.24 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 551.03 करोड़ रुपये था।

कंपनी का 31 मार्च, 2023 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का एकीकृत शुद्ध लाभ 67.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 113.82 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 2,516.99 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 2,013.29 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा रिया अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments