scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशआईआईटी रूड़की और एनपीटीआई ने हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आईआईटी रूड़की और एनपीटीआई ने हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की और नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) ने हरित हाइड्रोजन के आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में अनुसंधान एवं परामर्श सेवा के लिए उत्कृष्ठता केंद्र स्थापित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईआईटी रूड़की के बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत यह उत्कृष्ठता केंद्र आईआईटी रूड़की के ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सेंटर (जीएनईसी) में स्थापित किया जायेगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत हरित हाइड्रोजन की आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के लिए अनुसंधान एवं विकास परामर्श सेवा के दायरे का भी विस्तार होगा।

आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रोफेसर के के पंत ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए कार्यरत हैं । दोनों संस्थानों ने इसके लिए अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों के महत्व को पहचाना है।’’

उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से हम अपनी क्षमताओं एवं संसाधनों का लाभ उठाकर समाज कल्याण में योगदान देना चाहते हैं और खासतौर पर हम हरित हाइड्रोजन सहित विश्वस्तरीय चुनौतियों को हल करने के लिए प्रयासरत हैं।

बयान में कहा गया है कि एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की के शिक्षक/ वैज्ञानिक/ कर्मचारी और शोधकर्ता संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे।

भाषा दीपक

दीपक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments