scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशआदि शंकराचार्य के संदेशों में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना समाहित: प्रधानमंत्री

आदि शंकराचार्य के संदेशों में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना समाहित: प्रधानमंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय दार्शनिक आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आध्यात्मिक संदेशों में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना समाहित है, जो युगों तक देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बनी रहेगी।

शंकराचार्य जयंती 25 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे सनातन धर्म में महत्‍वपूर्ण समारोहों में से एक माना जाता है। यह समारोह आदि शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। आदि शंकराचार्य आठवीं शताब्‍दी के भारतीय दार्शनिक और धर्मविज्ञानी थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अद्वैत वेदांत के सूत्रधार और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके आध्यात्मिक संदेशों में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना समाहित है, जो युग-युगांतर तक देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बनी रहेगी।’’

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments