scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टर्लिंग जेनरेटर्स को बीते वित्त वर्ष में 510 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

स्टर्लिंग जेनरेटर्स को बीते वित्त वर्ष में 510 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) स्टर्लिंग जेनरेटर्स प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएल) को मिले ऑर्डर का आकार वित्त वर्ष 2022-23 में 510 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

भारत में जेनसेट कारोबार की अग्रणी स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा कि 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसे 510 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले थे।

स्टर्लिंग एंड विल्सन समूह की कंपनी एसजीपीएल ने हाल ही में बड़े ग्राहकों से डेटा केंद्र खंड में तीन ऑर्डर हासिल किए हैं। इनमें से एक मलेशिया और दो भारत में हैं।

स्टर्लिंग जेनरेटर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय जाधव ने कहा, “बिजली उत्पादन में उपयोगी डीजल और गैस इंजन के एक फ्रांसीसी विनिर्माता मोटर्स बौडुऑन के साथ हमारे रणनीतिक गठजोड़ के बाद स्टर्लिंग जेनरेटर्स के लिए ऑर्डर बुक में तेजी आई है। यह उद्योग में अन्य कंपनियों के मुकाबले प्रौद्योगिकी के मामले में हमारे उत्पादों की बेहतरी को परिलक्षित करता है।”

भाषा रिया प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments