scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी की ओडिशा इकाई के नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जिनमें पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव और 61 सचिव शामिल हैं।

नये पदाधिकारी कांग्रेस की ओडिशा इकाई के प्रमुख शरत पटनायक के अधीन काम करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ओडिशा इकाई के लिए 67-सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया।

राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति और कार्यकारिणी समिति तथा मीडिया विभाग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नियुक्त किये गये कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्षों में गणेश्वर बेहरा, तारा प्रसाद बाहिनीपति, देबाशीष पटनायक, शिवानंद रे और सरस्वती हेम्ब्रम शामिल हैं।

कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्षों में ममता मढ़ी, अधिराज मोहन पाणिग्रही, राजेंद्र छत्रिया, विभूति मिश्रा, सीएस राजन एक्का, जानकी बल्लभ पटनायक, किशोर जेना, प्रतिमा मलिक, शुभेंदु मोहंती, विश्व भूषण दास, रजत कुमार चौधरी और नकुल नाइक शामिल हैं।

पार्टी ने संतोष सिंह सलूजा को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments