scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशराजस्थान :नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान :नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

जयपुर, 24 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि 11वीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौट रही एक नाबालिग लड़की का दो युवकों ने बाइक से अपहरण किया और उसे सुनसान इलाके में ले जाकर कथित दुष्कर्म क‍िया। इसके बाद वे फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग परीक्षा देकर घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments