scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलआईसी की एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज में हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हुई

एलआईसी की एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज में हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (एलटीटीएस) में हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है।

एलटीटीएस, निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) की अनुषंगी है।

एलआईसी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसने ये शेयर खुले बाजार सौदों के जरिये खरीदे हैं।

एलआईसी की एलटीटीएस में हिस्सेदारी 21 अप्रैल, 2023 को पांच प्रतिशत के पार हो गई।

शेयरों का अधिग्रहण 20 अक्टूबर, 2021 से 21 अप्रैल, 2023 के दौरान 4,140.67 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर किया गया।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments