(तस्वीरों के साथ)
चेन्नई, 24 अप्रैल (भाषा) आयकर विभाग ने तमिलनाडु की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ‘जी स्क्वैयर’ के परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि चेन्नई, कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली सहित तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक विधायक से जुड़े परिसरों पर भी आयकर अधिकारियों की छापेमारी की खबरों के बीच, नेता के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई सहित कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन के परिजन से इस कंपनी के संबंध हैं, जिसे उनके परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है।
रियल एस्टेट कंपनी के कर्नाटक और तेलंगाना स्थित कार्यालयों में भी कथित तौर पर तलाशी ली जा रही थी।
‘जी स्क्वैयर’ के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर कंपनी ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भाषा सिम्मी प्रशांत
प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.