scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेश‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Text Size:

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

सुदीप्तो सेन ‘द केरल स्टोरी’ के लेखक व निर्देशक हैं।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी केरल राज्य से लापता हुईं उन करीब 32 हजार महिलाओं पर आधारित है, जो बाद में भारत व विश्व में किसी न किसी आतंकवादी कृत्य में लिप्त पाई गईं।

निर्माण कंपनी ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की घोषणा की।

विपुल अमृतलाल शाह की निर्माण कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। शाह फिल्म के निर्माता और सह-लेखक भी हैं।

भाषा जितेंद्र निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments