scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहोंडा इंडिया पावर के नये अध्यक्ष बने शिजेकी इवामा

होंडा इंडिया पावर के नये अध्यक्ष बने शिजेकी इवामा

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) होंडा मोटर की अनुषंगी इकाई होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स (एचआईपीपी) लिमिटेड ने शिजेकी इवामा को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।

एचआईपीपी ने बयान में कहा कि इवामा, ताकाहिरो उएदा की जगह लेंगे।

इससे पहले वह, 2020 से 2023 तक होंडा मोटर यूरोप की मध्य यूरोप शाखा (ऑस्ट्रिया) में अध्यक्ष थे।

बयान में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी है।

वह होंडा मोटर के साथ करीब 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं। इवामा, पहले होंडा मोटर जापान में विभाग प्रबंधक और होंडा दक्षिण अमेरिका में बिजली उत्पाद विभाग की महाप्रबंधक रह चुके हैं।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments