scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में होगा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में होगा

Text Size:

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (भाषा) इस साल का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होगा। हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘गीता महोत्सव भगवद् गीता के कालातीत ज्ञान का एक भव्य उत्सव है। यह आयोजन सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है।’’

वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव कई वर्षों से नवंबर-दिसंबर के दौरान कुरुक्षेत्र में होता था लेकिन पिछले कुछ साल से इसका आयोजन विदेशों में हो रहा है।

मॉरिशस, इंग्लैंड और कनाडा में यह महोत्सव आयोजित हो चुका है।

बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में आईजीएम 2023 का आयोजन ‘‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया’’ (एएचए) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) कुछ अन्य संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में तीन दिवसीय कार्यक्रम से पहले शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता, गीता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments