scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशआग में फेंके गए दो बच्चों की हालत बिगड़ी, लखनऊ भेजे गये

आग में फेंके गए दो बच्चों की हालत बिगड़ी, लखनऊ भेजे गये

Text Size:

उन्नाव (उप्र), 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के एक गांव में एक दलित बलात्कार पीड़िता द्वारा सुलह नहीं किए जाने से नाराज आरोपियों के हाथों आग में फेंके गए दो बच्चों को बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मौरावां क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार पीड़िता द्वारा सुलह नहीं किए जाने से नाराज आरोपियों ने गत 17 अप्रैल को उसके (पीड़िता) और उसकी मां के साथ मारपीट की थी और बाद में पीड़िता के बच्चे को मारने के इरादे से छप्पर में लगा दी थी।

उन्होंने बताया कि आग में झुलसे पीड़िता के छह माह के बेटे और पीड़िता की दो माह की बहन को 18 अप्रैल को उन्नाव जिला अस्पताल से कानपुर के उर्सला हॉस्पिटल भेजा गया था । उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को आज हालत बिगड़ने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि 11 वर्षीय दलित लड़की से 13 फरवरी 2022 को सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसने उसी साल सितंबर में एक बेटे को जन्म दिया था।

उर्सला अस्पताल के निदेशक डाक्टर एस. पी. चौधरी ने बताया कि बच्चों को उन्नाव से रेफर करके यहां बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा था, लेकिन निरीक्षण के दौरान पीड़िता के बेटे को झटके आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दोनो बच्चों के सिर में एक ओर सूजन दिखाई दी थी, दोनों बच्चों का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें दोनों के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर मिला।

उन्होंने बताया कि उर्सला अस्पताल में विशेषज्ञ की व्यवस्था नहीं होने पर दोनों बच्चों को लखनऊ भेज दिया गया है ।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments