scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशवृत्तचित्र निर्माता चंदिता मुखर्जी का निधन

वृत्तचित्र निर्माता चंदिता मुखर्जी का निधन

Text Size:

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) वृत्तचित्र निर्माता चंदिता मुखर्जी का मंगलवार को मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी (70) कैंसर से जूझ रही थीं।

वह भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास पर कई भागों वाली अपनी श्रृंखला ‘भारत एक छाप’ के लिए जानी जाती थीं।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल की थी और वह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) की भी छात्रा रह चुकी थीं।

उनके परिवार में उनके पति फिरोज चंद्र हैं, जो पत्रकार हैं।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments