चंडीगढ़, 18 अप्रैल (भाषा) पंजाब के जालंधर में सेना और सीमा सुरक्षा बल के बीच मंगलवार को एक तालमेल सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अभियानगत तैयारियों, संयुक्त प्रशिक्षण और समकालीन अभियानगत चुनौतियों के सामान्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस सम्मेलन का आयोजन सेना के वज्र कोर मुख्यालय में किया गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
बयान में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर महानिरीक्षक डॉ अतुल फुलज़ेले, सेना के पैंथर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजेश पुष्कर, गोल्डन ऐरो डिवीजन जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एच एस वंद्रा के अलावा सेना और बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया
इसमें कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान, अभियानगत तैयारियों, संयुक्त प्रशिक्षण और समकालीन अभियानगत चुनौतियों के मुद्दों पर सक्रिय रूप से विचार-विमर्श किया गया।
भाषा रंजन रंजन दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.