scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशतृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को सीबीआई ने हिरासत में लिया

तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को सीबीआई ने हिरासत में लिया

Text Size:

कोलकाता/मुर्शिदाबाद, 17 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीबीआई अधिकारी पश्चिम बंगाल के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों से जुड़े मामले में बुरवान निर्वाचन क्षेत्र के विधायक साहा से 14 अप्रैल से पूछताछ कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि साहा को सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा वाले वाहनों के काफिले में उन्हें ले जाया गया। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अन्य अधिकारियों ने बताया कि साहा को जांच एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय ले जाया जाएगा।

सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के दो मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब में से निकाला था।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका

निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments