scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगत'ईरान उप-समुद्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को ओमान से भारत तक बढ़ा सकता है'

‘ईरान उप-समुद्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को ओमान से भारत तक बढ़ा सकता है’

Text Size:

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) ईरान समुद्र से गुजरने वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को ओमान से भारत तक बढ़ाने पर विचार कर सकता है। ईरान के आर्थिक संबंधों के उप विदेश मंत्री मेहदी सफारी ने शुक्रवार को एक बयान में यह बात कही।

सफारी ने बृहस्पतिवार शाम एमवीआईआरडीसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई की एक बैठक में कहा, ”ईरान पहले ही ओमान तक इस प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण कर रहा है, जिसे भारत में पोरबंदर तक बढ़ाया जा सकता है।”

एमवीआईआरडीसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई ने एक बयान में कहा कि सफारी इस साल 7-10 मई के बीच तेहरान में आयोजित होने वाले ‘ईरान एक्सपो 2023’ के प्रचार और 11 प्रमुख श्रेणियों में व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुंबई आए थे।

बयान में उप विदेश मंत्री के हवाले से बताया गया कि आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद, भारत ईरान के शीर्ष पांच व्यापार भागीदारों में शामिल है।

उन्होंने कहा, ”भारत को हमारा निर्यात 2022 में 60 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले दो महीनों में यह 90 प्रतिशत बढ़ा है। इसका मतलब है कि कच्चे तेल के साथ ही दूसरी वस्तुओं का व्यापार भी बढ़ रहा है। ईरान भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उप-विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आने का उनका एक मकसद ईरान के दक्षिण में स्थित चाबहार बंदरगाह को बढ़ावा देना था, ताकि इसके जरिए भारत, मध्य एशिया, कॉकेशस क्षेत्र (काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का क्षेत्र) और यूरोपीय बाजारों तक पहुंच कायम कर सके।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments