scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपुणे विश्वविद्यालय में रैप गाने की शूटिंग को लेकर शिकायत दर्ज

पुणे विश्वविद्यालय में रैप गाने की शूटिंग को लेकर शिकायत दर्ज

Text Size:

पुणे, 14 अप्रैल (भाषा) सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) में फिल्माए गए एक रैप गाने के निर्माण में शामिल कलाकारों से पूछताछ की गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस रैप गाने में कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई गयी थी।

यह शिकायत दो रैप गायकों के खिलाफ महाराष्ट्र में कहीं और दर्ज किए गए आपराधिक मामलों के मद्देनजर आई है, इनके गानों में राजनीतिक संदर्भ और नेताओं की आलोचना है।

मौजूदा विवाद मामले में शिकायत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के छात्र संघ के एक सदस्य द्वारा चतुश्रृंगी पुलिस थाने में दर्ज की गई थी।

शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्द और शराब की बोतलों और हथियारों के शॉट्स थे। शिकायतकर्ता ने सवाल किया कि ऐसे दृश्यों वाले गाने को एक शैक्षणिक संस्थान के अंदर कैसे फिल्माया जा सकता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह गाना बनाने में शामिल कलाकारों को पुलिस थाने बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई लेकिन इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments