scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईटीसी की वेलकमहोटल ब्रांड के अंतर्गत तीन संपत्तियां जोड़ने की योजना

आईटीसी की वेलकमहोटल ब्रांड के अंतर्गत तीन संपत्तियां जोड़ने की योजना

Text Size:

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) आईटीसी होटल समूह का उच्च श्रेणी का ब्रांड वेलकमहोटल मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन और संपत्तियां जोड़ने की योजना बना रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईटीसी ने हाल ही में ग्वालियर में 136 कमरों का वेलकमहोटल खोलने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह होटल लगभग सात एकड़ में होगा। इसके 2025 तक खुलने की संभावना है।

बयान के अनुसार, कंपनी मनाली में भी कुछ महीनों में 46 कमरों का होटल खोलेगी। कंपनी इसके अलावा यूनिक होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स के साथ प्रबंधन अनुबंध के अंतर्गत देहरादून में भी एक होटल खोलेगी। इसे 76 कमरों का होटल बनाने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments