scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडेन नेटवर्क का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में उछलकर 126.20 करोड़ रुपये पर

डेन नेटवर्क का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में उछलकर 126.20 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) डेन नेटवर्क लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 126.20 करोड़ रुपये हो गया।

डेन नेटवर्क ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 48.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 6.77 प्रतिशत घटकर 282.90 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 303.46 करोड़ रुपये थी।

डेन नेटवर्क का कुल व्यय इस दौरान 1.68 प्रतिशत घटकर 276.59 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 38.15 प्रतिशत बढ़कर 236.35 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2021-22 में 171.07 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 7.76 प्रतिशत घटकर 1,130.47 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में 1,225.59 करोड़ रुपये थी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments