scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउप्र : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

उप्र : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Text Size:

बुलंदशहर, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गंगेरूआ फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गंगेरूआ फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में भीम (28) और साधना (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र नामक व्यक्ति को मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments