scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशमोदी के शुक्रवार के असम दौरे से पहले हिमंत ने तैयारियों का जायजा लिया

मोदी के शुक्रवार के असम दौरे से पहले हिमंत ने तैयारियों का जायजा लिया

Text Size:

गुवाहाटी, 13 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार के राज्य के एक दिवसीय दौरे की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे और बिहू उत्सव से पहले सुरक्षा और यातायात की स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की।

शर्मा ने बुधवार को कहा था कि मोदी यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 11.30 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने कहा था कि वह असम के वसंत त्योहार ‘रोंगाली बिहू’ के पहले दिन शुक्रवार को 14,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करेंगे।

मोदी आईआईटी-गुवाहाटी और राज्य सरकार के सहयोग से बनने वाले ‘असम एडवांस्ड हेल्थकेयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’ की नींव रखेंगे और नामरूप में 500-टीपीडी मेथनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

दिन का अंतिम कार्यक्रम नर्तकों और ढोल वादकों का प्रदर्शन होगा, जिन्होंने बृहस्पतिवार को एक ही स्थान पर ‘बिहू’ नृत्य और ‘बिहू ढोल’ की प्रस्तुति देकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

भाषा अमित आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments