scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशप्रबंधक की पिटाई से मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रबंधक की पिटाई से मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

शाहजहांपुर (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चोरी के आरोप में एक परिवहन कंपनी के प्रबंधक की बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक परिवहन फर्म के प्रबंधक के पद पर तैनात रहे शिवम जौहरी मंगलवार की रात कंपनी का कुछ माल चोरी होने का आरोप लगाकर पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि मामले का वीडियो बुधवार को वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने चार आरोपियों – शिवम गुप्ता, बंकिम सूरी, गोविंद गुप्ता और राघव गुप्ता- को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक आनंद पूरे मामले की जांच करा रहे हैं और तफ्तीश के बाद आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।

कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि शिवम को पहले मारा पीटा गया और फिर उसे खंभे से बांधकर सरिया से पिटाई की गई।

हालत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments