scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने के बजाए इसे मजबूत करेगा केंद्र: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने के बजाए इसे मजबूत करेगा केंद्र: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते

Text Size:

विशाखापत्तनम, 13 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र (वीएसपी) का निजीकरण करने के बजाए इसे मजबूत करने पर ध्यान देगी।

उन्होंने रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर यह घोषणा की।

कुलस्ते ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आज की तारीख में हमारे पास इस तरह की बिक्री की कोई योजना नहीं है। आने वाले दिनों में हम बेहतर करेंगे, जिसमें खनन से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान भी शामिल है।”

इस बीच, इस्पात संयंत्र के कुछ श्रमिक संगठनों के प्रमुखों ने कहा कि वे कुलस्ते के दावों पर तब तक भरोसा नहीं कर सकते जब तक मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) इस आशय की औपचारिक घोषणा नहीं कर देती।

श्रमिक संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा, “हम इस घोषणा पर विश्वास नहीं करते हैं। वीएसपी को बेचने का फैसला सीसीईए का था इसलिए उन्हें ही इसे नहीं बेचने की घोषणा करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि इस्पात कारखाने के निजीकरण के खिलाफ राज्य सरकार के संकल्प के बावजूद, केंद्र ने इसे बेचने के लिए राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) या वीएसपी के मूल्यांकन के लिए एक कानूनी सलाहकार और पेशेवर नियुक्त किया है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments