scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) शुक्रवार रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी कुछ महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं…

प्रादे79 उप्र अतीक बेटा दूसरी लीड मुठभेड़अतीक के बेटे असद और एक अन्‍य की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत लखनऊ/झांसी, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। दि38 आईएमडी लू चेतावनीमौसम विभाग ने बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के लिए ‘लू’ की चेतावनी जारी की नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह पूर्वानुमान जारी किया। दि11 वायरस लीड मामलेकोविड-19: देश में 10 हजार से अधिक नए मामले, 15 और लोगों की मौत नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए, जो बीते करीब आठ महीने में दर्ज सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 पर पहुंच गई है। दि36 कांग्रेस सरकार आमदनी‘सूट-बूट की सरकार’ का एकमात्र लक्ष्य ‘मित्रों’ की तिजोरी भरना है : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘सूट-बूट की सरकार’ का एकमात्र लक्ष्य ‘मित्रों’ की तिजोरी भरना है। दि40 मोदी लीड रोजगार मेलामुद्रा योजना का मजाक उड़ाने वालों को सामान्य जन की क्षमताओं का एहसास नहीं: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘नया भारत’ नयी नीतियों और रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार अतीत के ‘प्रतिक्रिया आधारित दृष्टिकोण’ को छोड़ प्रौद्योगिकी एवं बुनियादी ढांचे के मामलों में सक्रिय दृष्टिकोण अपनाकर काम कर रही है। प्रादे116 गुजरात अदालत दूसरीलीड राहुलमानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की राहुल की याचिका पर अदालत 20 अप्रैल को सुनाएगी फैसला सूरत, यहां की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर 20 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। प्रादे52 सेना दूसरी लीड बठिंडाबठिंडा सैन्य अड्डे पर हमला करने वालों की तलाश जारी बठिंडा/नयी दिल्ली, पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को की गई गोलीबारी के हमलावरों की तलाश जारी है। गोलीबारी की इस घटना में सेना के चार जवान मारे गए थे। प्रादे107 उप्र प्रयागराज अतीक आईएसआई अतीक ने कथित तौर पर आईएसआई से संबंध होने की बात कबूली प्रयागराज, माफिया अतीक अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में विवेचक को दिए बयान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने की बात कबूली है। वि15 युगांडा जयशंकर लीड प्रवासी भारतीयभारत आज पाकिस्तान और चीन की ओर से पैदा की जा रही सुरक्षा चुनौतियों से निपट सकता है: जयशंकर कंपाला, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दशकों से भारत के खिलाफ सीमा पार से आतंकवाद को अंजाम दे रही ताकतें अब जान गई हैं कि यह एक ‘नया भारत’ है जो उन्हें जवाब देगा। साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश पाकिस्तान और चीन द्वारा इसकी (भारत की) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पैदा की गई चुनौतियों से आज निपट सकता है। खेल20 खेल कुश्ती एशियाई लीड भारतअमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता अस्ताना, अमन सहरावत ने सीनियर स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां 57 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समानबेकोव को हराकर भारत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। अर्थ66 अडाणी चीनअडाणी-चीन विवाद के केंद्र में रहे मॉरिस चांग ने कहा- मैं ताइवान का नागरिक नयी दिल्ली, अडाणी समूह के चीन के साथ कथित संबंधों के केंद्र में रहे मॉरिस चांग ने कहा, ”मैं ताइवान का नागरिक हूं।” उनकी नागरिकता को लेकर बीते दिनों विवाद देखने को मिला था।भाषा अर्पणा माधवमाधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments