scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतओडिशा के अंगुल में रेल मिल स्थापित करेगी जिंदल स्टील

ओडिशा के अंगुल में रेल मिल स्थापित करेगी जिंदल स्टील

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) इस्पात बनाने वाली जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ओडिशा के अंगुल में 12 लाख टन सालाना (एमटीपीए) क्षमता वाली रेल मिल स्थापित करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस नये मिल की स्थापना के बाद कंपनी की रेल निर्माण क्षमता दोगुना से अधिक बढ़कर 22 लाख टन हो जायेगी।

बयान के अनुसार, जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ में अपनी रायगढ़ इकाई में 10 लाख टन सालाना क्षमता वाली रेल मिल का परिचालन करती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘जेएसपीएल, अंगुल में 12 लाख टन सालाना क्षमता की नई रेल मिल स्थापित करेगी। इस मिल के चालू होने के बाद उसकी कुल रेल बनाने की क्षमता दोगुनी से अधिक बढ़कर 22 लाख टन सालाना हो जाएगी।’’

हालांकि कंपनी ने मिल में निवेश के बारे में जानकारी नहीं दी।

हालांकि मामले से सूत्रों ने कहा कि इसमें अनुमानित निवेश 2,500 करोड़ रुपये से 3,000 करोड़ रुपये के दायरे में होगा।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments