scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका ने भेदिया कारोबार मामले का निपटान किया

जी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका ने भेदिया कारोबार मामले का निपटान किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पुनीत गोयनका ने बृहस्पतिवार को निपटान शुल्क के रूप में 50.7 लाख रुपये का भुगतान कर शेयर बाजार नियामक सेबी के साथ भेदिया कारोबार नियमों का कथित उल्लंघन मामले का निपटान कर लिया।

इससे पहले गोयनका ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को एक निपटान आदेश के माध्यम से ‘आरोपों को बिना स्वीकार या खारिज किए’ मामले का निपटान करने का प्रस्ताव भेजा था।

सेबी ने निपटान आदेश में कहा, “आदेश दिया जाता है कि दिनांक 22 दिसंबर, 2022 को कारण बताओ नोटिस के तहत आवेदक के खिलाफ शुरू की गई तत्काल कार्यवाही का निस्तारण किया जाता है।”

नियामक ने अपनी जांच में पाया था कि गोयनका कथित रूप से गोपनीय संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) की पहचान करने के लिए कंपनी में पर्याप्त नियंत्रण स्थापित नहीं कर सके। वह सिनेमा-2-होम सर्विस, जीप्लेक्स को बाजार में उतारने की सूचना को गोपनीय संवेदनशील जानकारी के रूप में चिन्हित करने में विफल रहे। ऐसा करके उन्होंने भेदिया कारोबार के नियमों का कथित रूप से उल्लंघन किया।

नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के कारण दिसंबर, 2022 में उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments