नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड के निदेशकों की समिति ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 2,100 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
वेदांता लि. ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि निदेशकों की समिति की बैठक के दौरान बृहस्पतिवार को पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इसमें कहा गया है, कंपनी के निदेशकों की समिति ने 13 अप्रैल, 2023 को निजी नियोजन आधार पर 10-10 लाख रुपये तक अंकित मूल्य वाले अधिकतम 21,000 सुरक्षित, विमोच्य एनसीडी एक या एक से अधिक किस्तों में जारी कर 2,100 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी।
भाषा
रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.