scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतदांव लगाने पर हर तरह से मनाही है, चाहे वह कौशल का खेल हो या भाग्य का: चंद्रशेखर

दांव लगाने पर हर तरह से मनाही है, चाहे वह कौशल का खेल हो या भाग्य का: चंद्रशेखर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) ऑनलाइन गेमिंग के नियमों को लेकर भाग्य या कौशल जैसी बारीकियों में जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी तरह के खेलों में दांव लगाना प्रतिबंधित है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में यह बात कही।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने एक संपादकीय का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि ऑनलाइन गेमिंग के नियम ”भाग्य बनाम कौशल का खेल” जैसी बारीकियों का जवाब देने से बचते हैं।

चंद्रशेखर ने कहा कि अनुबंध कानून में दांव को अच्छी तरह से परिभाषित किया गया है और निर्णयों ने इसे स्पष्ट किया है।

मंत्री ने ट्वीट किया, ”इस मसौदे में भाग्य या कौशल” की बारीकियों में जाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि खेल की प्रकृति की परवाह किए बिना नुकसानदेह दांव लगाने को सीधे तौर पर प्रतिबंधित किया जा रहा है।”

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करने के लिए नियमों को अधिसूचित किया था, जिसमें नकदी से जुड़ी सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments