scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशशिलांग में जी20 बैठक की तैयारी जोरों पर: मेघालय के उप मुख्यमंत्री

शिलांग में जी20 बैठक की तैयारी जोरों पर: मेघालय के उप मुख्यमंत्री

Text Size:

शिलांग, 13 अप्रैल (भाषा) मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने बृहस्पतिवार को बताया कि आगामी 17 अप्रैल को होने वाली जी-20 बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में 15 जी-20 देशों के वरिष्ठ राजनयिक और अंतरिक्ष विभाग के अधिकारी भाग लेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सरकार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगी और प्रतिनिधियों को शिलांग और मेघालय की प्राकृतिक सुंदरता देखने का अवसर मिलेगा।

एक बयान के मुताबिक, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और जी-20 शेरपा 17 अप्रैल को उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

बयान के मुताबिक, जी-20 में भारत की अध्यक्षता के तहत अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) होटल कोर्टयार्ड मैरियट में ‘स्पेस इकोनॉमी लीडर्स मीटिंग’ (एसईएलएम) के चौथे संस्करण से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष पर आधारित जी-20 कार्यक्रम से इस क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के प्रसार में मदद मिलने और अंतरिक्ष उद्योगों एवं स्टार्ट-अप में भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद है।

भाषा साजन सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments