नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) जमीन जायदाद के बारे में परामर्श देने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक ने भारत में अपने प्रमुख शिशिर बैजल को समूह कार्यकारी बोर्ड में शामिल कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि उसने शिशिर बैजल को ब्रिटेन और वैश्विक व्यापार का काम देखने वाले अपने समूह कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त किया है।
बैजल के पास विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का 45 साल से अधिक का अनुभव है। वह होटल, पर्यटन और रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में काम कर चुके हैं।
वह नाइट फ्रैंक के साथ 2012 में जुड़े थे।
भाषा अनुराग रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.