scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेशब महिंद्रा के निधन से दुखी हूं: गडकरी

केशब महिंद्रा के निधन से दुखी हूं: गडकरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एम एंड एम एस) के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा के निधन पर दुख जताया है।

भारतीय वाहन उद्योग को दिशा देने वाले केशब महिंद्रा का बुधवार (12 अप्रैल, 2023) सुबह मुंबई में निधन हो गया।

कंपनी ने कहा कि केशब महिंद्रा ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली।

गडकरी ने कहा, ‘‘महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा जी के निधन से दुखी हूं। वह एक असाधारण उद्योगपति थे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को आकार दिया और महिंद्रा समूह को विविध क्षेत्रों में काम करने वाले समूह में बदला।’’

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘उनकी विरासत उद्यमियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं…।’’

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments