scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशविद्युत विभाग के कारखाने में लगी आग : बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर जले

विद्युत विभाग के कारखाने में लगी आग : बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर जले

Text Size:

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 12 अप्रैल (भाषा) जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय की कार्यशाला में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग में बड़ी संख्या ने मरम्मत के लिए आये ट्रांसफॉर्मर जलकर नष्ट हो गए।

अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि अलापुर रोड स्थित विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय की कार्यशाला में आज दोपहर भीषण आग लग गयी जिसमें काफी बड़ी संख्या में मरम्मत के लिए लाये गये ट्रांसफॉर्मर जल गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है।

कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments