scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशउपराज्यपाल सक्सेना ने रामनवमी, हनुमान जयंती पर शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की

उपराज्यपाल सक्सेना ने रामनवमी, हनुमान जयंती पर शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को इस साल रामनवमी और हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

राजनिवास के एक बयान के अनुसार, उपराज्यपाल त्योहारों के दौरान जमीनी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे थे और इस दौरान शहर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली में 30 मार्च को मनाई जा रही रामनवमी पर शोभायात्राओं की संख्या 2023 में 52 हो गई जो 2022 में 22 थी और हिस्सा लेने वालों की संख्या 6,100 से बढ़कर इस साल 27,500 हो गई।’’

इसमें कहा गया, ‘‘शहर में छह अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्राओं की संख्या 2023 में 51 हो गई जो 2022 में 17 थी और इन शोभायात्रा में हिस्सा लेने वालों की संख्या 5,500 से बढ़कर इस साल 35,500 हो गई।’’

गौरतलब है कि पिछले साल हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पथराव और झड़प की घटनाएं हुईं थीं।

राजनिवास से जारी बयान में कहा गया है ‘‘त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्सेना ने दिल्ली पुलिस की सराहना की है।’’

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments