नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) केनरा बैंक और एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) ने ओमान में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के लिए सीमापार बिल भुगतान सेवाओं की शुरुआत की है।
बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अब अपने परिजनों की तरफ से बिल का भुगतान करने के लिए मुसंदम एक्सचेंज के माध्यम से भारत बिल पेमेंट सिस्टम के मजबूत मंच का लाभ उठा सकते हैं।
बयान के अनुसार, यह पहल केनरा बैंक के लिए भारत में पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में एक मील का पत्थर है, जो बीबीपीएस के माध्यम से देश के बाहर से बिल भुगतान की पेशकश करता है।
बयान में कहा गया, इसके साथ ही ओमान में रह रहे भारतीय स्वदेश में विभिन्न सेवाओं के लिए त्वरित, सरल और सुरक्षित तरीके से बिल भुगतान कर सकेंगे।
केनरा बैंक द्वारा प्रबंधित मुसंदम एक्सचेंज ओमान में पहला एक्सचेंज हाउस है, जिसने भारत में सीमा पार बिल भुगतान शुरू किया है।
भाषा अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.