शिमला, 12 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिमला के निकट कटासनी में एक ‘शूटिंग रेंज’ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने का आग्रह किया।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि सिंह ने नयी दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और कहा कि शूटिंग रेंज की लागत का अनुमान लगाने और अन्य जरूरतों को पूरा करने को लेकर सलाहकारों की नियुक्ति के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की जरूरत है।
सिंह ने कहा कि इस रेंज से युवाओं के खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘शूटिंग रेंज’ की स्थापना के लिए कटासनी में एक स्थल को अंतिम मंजूरी दे दी है।
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.