scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 280 रुपये मजबूत, चांदी में 470 रुपये का उछाल

सोना 280 रुपये मजबूत, चांदी में 470 रुपये का उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 280 रुपये की मजबूती के साथ 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 470 रुपये की तेजी के साथ 74,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 280 रुपये बढ़कर 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,004 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ 25.04 डॉलर प्रति औंस हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘अमेरिकी में बॉन्ड आय कम होने के कारण मंगलवार को कॉमेक्स (जिंस बाजार) में एशियाई कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments