scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजस्थान : भाजपा ने राज्‍य सरकार के खिलाफ राजसमंद में प्रदर्शन किया

राजस्थान : भाजपा ने राज्‍य सरकार के खिलाफ राजसमंद में प्रदर्शन किया

Text Size:

जयपुर, 10 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को राजसमंद शहर में प्रदर्शन किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी और सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए राजसमंद शहर में ‘जन आक्रोश महा घेराव’ किया। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और जिलाधिकारी के कार्यालय की ओर चले, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुलिस के अवरोधक को पार करने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की।

जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला और प्रश्न पत्र लीक होने से उनका भविष्य अंधकार में चला गया। अस्पतालों में चिकित्सकों और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे वे आतंकवादी हों। यह निंदनीय है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और उन पानी की बौछार की गई।’’

निंबाहेड़ा से भाजपा कार्यकर्ता कोमल गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बलात्कार हो रहे हैं। क्या प्रशासन को पता नहीं था कि महिलाएं ज्ञापन देने आएंगी? कोई महिला पुलिस नहीं थी।’’ राजस्थान के मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र में 28 विधानसभा सीटें हैं जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। राजस्थान में इस साल के अंत में होने विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments