नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक महिला ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता उषा रानी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को आज सुबह सूचना मिली की एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसने खुद को गोली मार ली है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला ने खुद को गोली मार ली थी। उसने एक ‘सुसाइड नोट’ भी छोड़ा था। ‘नोट’ में परिवार की आर्थिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाने की बात कही गई थी।
अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
उन्होंने बताया, ‘महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आगे की जांच जारी है।’
भाषा साजन नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.