scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशझारखंड की पतरातू झील में नाविकों की झड़प में 20 लोग घायल

झारखंड की पतरातू झील में नाविकों की झड़प में 20 लोग घायल

Text Size:

रामगढ़, नौ अप्रैल (भाषा) झारखंड में रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू में रविवार को नाविकों के दो समूहों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच हुई झड़प में पांच महिलाओं समेत कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

राज्य की राजधानी रांची से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित पतरातू लेक रिजॉर्ट में नाव संचालन सेवा पर वर्चस्व को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन महिलाओं सहित गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है।

रामगढ़, अनुविभागीय अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि नाव संचालन में वर्चस्व हासिल करने के मुद्दे पर दो नाविक समूहों के बीच हुई झड़प में कई नाविक और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए।

हुसैन ने कहा, ‘‘हमने लोकप्रिय पर्यटन स्थल क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए नाव संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है और प्रशासन हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।’’

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments