scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशकोलकाता के गिरजाघरों में ईस्टर संडे के मौके पर विशेष प्रार्थना आयोजित की गई

कोलकाता के गिरजाघरों में ईस्टर संडे के मौके पर विशेष प्रार्थना आयोजित की गई

Text Size:

कोलकाता, नौ अप्रैल (भाषा) कोलकाता में ‘ईस्टर संडे’ के मौके पर सजाए गए गिरजाघरों में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की।

‘ईस्टर संडे’ ईसा मसीह के पुनर्जीवन का प्रतीक है। इस मौके पर गिरजाघरों में भीड़ लगी रही। 2020 और 2021 में दो साल तक कोविड-19 के चलते पाबंदियों लागू होने की वजह से ईस्टर के मौके पर गिरजाघर बंद रहे थे। इस साल बिना पाबंदियों के ईस्टर संडे मनाया गया।

सीएनआई (उत्तर भारत में बैपटिस्ट गिरजाघरों की परिषद) के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके द्वारा संचालित शहर के 40 गिरजाघरों में कोविड से पहले की तरह पूरी तैयारियों के साथ ‘ईस्टर संडे’ विशेष प्रार्थना आयोजित की गई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments