scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशआदित्यनाथ ने देवरिया में 480 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

आदित्यनाथ ने देवरिया में 480 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Text Size:

देवरिया (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को देवरिया में 480 करोड़ रुपये से अधिक की 223 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

आदित्यनाथ ने इस दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद देवरिया की परम्परा ऋषि-मुनियों व संतों से जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने एक आदर्श बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सुशासन का मोदी मॉडल, देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है। आज भारत को एक आदर्श के रूप में देखा जाता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में सुशासन का जो मॉडल है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश ने भी कार्य करना प्रारम्भ किया है।

उन्होंने देवरिया के भलुअनी ब्लॉक के बहौर धनौती में नवनिर्मित स्व. मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी लोकार्पण किया। इस केंद्र की लागत 216.23 लाख रुपये बतायी गयी है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments