भोपाल, आठ अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
उन्होंने यहां कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन कार्यक्रम में यह बात कही।
चौहान ने कहा, ‘‘महाराज देवकीनंदन ठाकुर जी ने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की जरूरत की बात की। युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।’’
उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश में नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
चौहान ने कहा कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भाषा रावत रावत सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
