scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशइसरो को भाजपा का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए: कांग्रेस

इसरो को भाजपा का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा ट्विटर पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की उपलब्धियों की तारीफ किए जाने पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को कहा कि इस संस्था को भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि संबंधित मंत्री इसका प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन इसरो को ऐसी किसी चीज की वाहवाही नहीं करनी चाहिए जो उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हो।’’

उन्होंने कहा कि इसरो को सत्तारूढ़ पार्टी का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए।

इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘सूक्ष्म-उपक्रमों से लेकर बड़े उद्यमों तक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने सभी भारतीय नागिरकों के लिए अवसर के दरवाजे खोल दिए हैं।’’

 भाषा हक सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments