scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशखट्टर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया के परिवार से की मुलाकात

खट्टर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया के परिवार से की मुलाकात

Text Size:

गुरुग्राम, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र करण कटारिया के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की।

करण ने आरोप लगाया था कि उसे भारतीय और हिंदू होने के कारण लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र संघ का चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने करण कटारिया के आवास पर जाकर उनका हालचाल लिया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

खट्टर ने कहा कि करण एक मेधावी छात्र है और उसके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करण की सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे।

खट्टर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) को भी पत्र लिखकर मामले के संबंध में कदम उठाने के लिए कहा है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments