scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजी20 अध्यक्षता: कैग के दल ने गोवा में साई-20 बैठक की तैयारियों का जायजा लिया

जी20 अध्यक्षता: कैग के दल ने गोवा में साई-20 बैठक की तैयारियों का जायजा लिया

Text Size:

पणजी, सात अप्रैल (भाषा) देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के छह सदस्यीय दल ने आगामी प्रधान लेखापरीक्षा संस्थानों (साई-20) की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोवा का दौरा किया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत यह बैठक जून के मध्य में आयोजित की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने वाले जी20 देशों के लेखापरीक्षा संगठनों के समूह साई-20 की बैठक गोवा में 12 से 14 जून के बीच होगी।

सचिव प्रोटोकॉल और जी20 (गोवा) के नोडल अधिकारी संजीत रोड्रिग्स ने कैग के निदेशक (कार्मिक) विशाल देसाई की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की।

अधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शनिवार तक गोवा में रहेगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments