नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) शुक्रवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी कुछ मुख्य समाचार…
दि44 मांडविया कोविड लीड बैठक कोविड मामलों में वृद्धि: मांडविया ने राज्यों को सतर्क रहने और तैयारियों को परखने के लिए कहा नयी दिल्ली, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की और राज्यों से सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए कहा। प्रादे64 उप्र लीड शाह लोकतंत्र नहीं, परिवारवाद खतरे में हैं : अमित शाह कौशांबी (उप्र), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कहती है कि लोकतंत्र खतरे में हैं। लेकिन वास्तव में लोकतंत्र नहीं बल्कि परिवारवाद खतरे में हैं। प्रादे71 एनसीआर अभिनेत्री मौत दूसरी लीड गिरफ्तारभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार गाजियाबाद (उप्र), उत्तर प्रदेश पुलिस ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर मजबूर करने को लेकर गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दि32 किरण रेड्डी दूसरी लीड भाजपाभाजपा में शामिल हुए अविभाजित आंध प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व नेता एवं अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना और अपनी पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कटु आलोचना की। प्रादे58 कश्मीर पासपोर्ट इल्तिजा मुफ्ती अपराधी या आतंकवादी नहीं हूं, अपने पासपोर्ट के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखूंगी : इल्तिजा मुफ्ती श्रीनगर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पढ़ाई के लिए दो साल की अवधि का ‘देश-विशिष्ट पासपोर्ट’ जारी होने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि क्या वह ‘आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी हैं।’ दि25 मूसेवाला गाना पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘मेरा ना’ मरणोपरांत जारी किया गया नयी दिल्ली, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल पूरे होने से कुछ हफ्ते पहले उनका गाना ‘‘मेरा ना’’ शुक्रवार को जारी किया गया। खेल5 खेल आईपीएल दिल्ली संभावनाराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगा दिल्ली कैपिटल्स गुवाहाटी, बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैचों में हार का सामना करने वाले दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अगर जीत का खाता खोलना है तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। दि35 केन्द्र कैदीगरीब कैदियों की आर्थिक सहायता के लिए विशेष योजना शुरू करेगी सरकार : गृह मंत्रालय नयी दिल्ली, कारागारों में भीड़ को कम करने के लक्ष्य से केन्द्र सरकार ने महज जुर्माना भरने या जमानत की राशि देने में अक्षम होने के कारण जेल में बंद कैदियों के लिए विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू करने का फैसला लिया है। प्रादे46 केरल अनिल एंटनी भाई भाजपा अनिल का इस्तेमाल करके फेंक देगी : भाई अजीत तिरुवनंतपुरम, अनिल एंटनी के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद, ए के एंटनी के छोटे पुत्र अजीत ने शुक्रवार को कहा कि उनके भाई का फैसला ‘‘आवेग में लिया गया’’ था और भाजपा उनका इस्तेमाल करके उन्हें निकाल फेकेंगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे गडकरीदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक हो जाएगा पूरा: गडकरी नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। वि14 ब्रिटेन भारतीय जवाहरात ब्रिटिश शाही खजाने में भेजे गए भारतीय रत्न-जवाहरात के बारे में औपनिवेशिक फाइल से मिली जानकारी लंदन, भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन में सहायक ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन विभाग ‘इंडिया ऑफिस’ के अभिलेखागार से औपनिवेशिक युग की एक फाइल से यह बात सामने आई है कि कई कीमती रत्न और जवाहरात भारत से ब्रिटिश शाही खजाने में भेजे गए थे। द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें…
वि9 टिकटॉक स्वास्थ जोखिमक्या टिकटॉक ज्ञान संबंधी हमारी क्षमताओं को भी नुकसान पहुंचा रहा है? (कोलिन मैककॉर्मिक, डलहौजी विश्वविद्यालय) हैलीफैक्स (कनाडा), (द कन्वरसेशन) अमेरिका सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जहां 15 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी इसका उपयोग कर रहे हैं। अमेरिकी सरकार मुख्य रूप से निजता संबंधी चिंताओं को लेकर प्रतिबंध पर विचार कर रही है। लेकिन इससे सोशल मीडिया ऐप से जुड़े अन्य संभावित खतरों पर भी विचार करने का अवसर मिलता है। वि8 चॉकलेट फायदे नुकसान चॉकलेट खाने से आप कैसा महसूस करते हैं? (समन खालेसी, सीक्यू यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया) रॉकहैम्प्टन, (कन्वरसेशन) आस्ट्रेलिया के लोगों द्वारा इस ईस्टर मौसम के दौरान चॉकलेट, हॉट क्रॉस बन्स और अन्य विशेष खाद्य पदार्थों पर लगभग 1.7 अरब डॉलर खर्च करने का अनुमान है।भाषा अर्पणा पवनेशपवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
